हरिद्वार।
हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला में दो समुदायों के बीच तनाव बना हुआ है, जिसको लेकर मौके पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। मामला बुधवार देर रात का है जब सड़क से ठेली हटाने को लेकर दो संप्रदाय के लोगों के बीच झगड़ा हो गया था। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया की मौके पर सैकड़ो लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ा। जांच के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *