हरिद्वार।
हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगा आरती में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने हर की पैड़ी पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती की। इस दौरान श्री गंगा सभा के पुरोहितों ने मुख्यमंत्री के हाथों विधि विधान से गंगा पूजन कराया। गंगा आरती के दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय भाजपा नेता और विधायक मौजूद रहे।

मुख्य्मंत्री ने कहा कि हर की पैड़ी कॉरिडोर को लेकर काम चल रहा है। जल्द ही हर की पैड़ी के ब्रह्म कुंड क्षेत्र और आसपास के पुलों का विस्तार किया जाएगा। इस विस्तार में उत्तराखंड की शैली की झलक भी देखने के लिए मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 52 शक्तिपीठों में से एक पौराणिक शक्ति कुंड के सौंदर्य करण कराए जाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सुखी रहे और उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *