हरिद्वार।

डीजीपी अभिनव कुमार आज हरिद्वार दौरे पर रहे। बतौर डीजीपी पहली बार हरिद्वार पहुंचे अभिनव कुमार ने मेला नियंत्रण भवन में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान डीजीपी ने जिले में अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी और सीनियर अधिकारियों से सवाल जवाब किए। डीजीपी ने सख्त लहज़े में कहा कि उत्तराखंड पुलिस सभ्य नागरिकों के लिए मित्र पुलिस जबकि पेशेवर अपराधियों के लिए काल पुलिस बनकर काम करेगी।

 

मीडिया से बात करते हुए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए पुलिस लगातार जुटी हुई है, साथ ही साइबर अपराध को भी पुलिस बड़ी चुनौती मानकर चल रही है। जन सहभागिता और जन जागरूकता अभियान के जरिए उत्तराखंड पुलिस साइबर क्राइम से निबटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed