हरिद्वार।

हरिद्वार के जंगल से सटे इलाकों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। गुरुवार को लक्सर रोड पर मिस्सरपुर में सड़क पार कर रहे जंगली हाथियों के झुंड की चपेट में आकर एक साईकिल सवार से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह जंगली हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र की ओर से वापस जंगलों की ओर जा रहा था.. इस दौरान अचानक हरिद्वार -लक्सर रोड पर जा रहा एक साइकिल सवार झुंड की चपेट में आ गया और गिर गया। साइकिल से गिरते ही शख्स अचेत हो गया इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को वहां से दौड़ी रचित हो इससे पहले की जंगली हाथी घायल व्यक्ति पर हमला करते वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को वहां से दौड़ा दिया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *