हरिद्वार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के क्रिकेट स्टेडियम में कॉर्पोरेट क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन, 8 टीमें हो रहीं शामिल

हरिद्वार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के क्रिकेट स्टेडियम में कॉर्पोरेट क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन, 8 टीमें हो रहीं शामिल

ब्यूरो

Posted no : 14/02/2026

हरिद्वार।
एचआरडीए क्रिकेट स्टेडियम में कॉर्पोरेट क्रिकेट चैंपियनशिप कि शनिवार से शुरुआत हुई। इस चैंपियनशिप में अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे नौकरी पेशा लोगों की 8 टीमें खेल रही हैं। ये सभी खिलाड़ी जिला स्तर तक खेल चुके हैं। हरिद्वार स्पोर्ट्स कंपलेक्स के द्वारा खेल प्रेमियों को खेल से जोड़े रखने के लिए ये पहल की गई है। चैंपियनशिप के पहले दिन दून ब्लेज और केआरएस टीम के बीच 20 ओवर का मैच खेला गया।

जिसमें टीम दून ब्लेज़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाएं। टीम दून ब्लेज़ की ओर से कमल ने 33 गेंदों में 62 रन बनाये और शुभम जैन ने 17 गेंदों में 32 रन बनाये। टीम केआरएस की और सौरभ कश्यप ने 4 ओवर मैं 31 देकर चार विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम केआरएस ने 16.1 ओवर में ही लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। टीम केआरएस की ओर से विभू ने 30 गेंदों में 64 रन बनाए।

क्रिकेट कोच शुभेंदु ने जानकारी दी की कॉर्पोरेट क्रिकेट चैंपियनशिप हर सप्ताह शनिवार और रविवार को खेली जाएगी। इस चैंपियनशिप में हरिद्वार, देहरादून समेत अन्य जिलों की कुल 8 टाइम हिस्सा ले रही हैं। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज राजू श्रीवास्तव और हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इंद्र मोहन बर्थवाल ने संयुक्त रूप से किया।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *