फर्जीवाड़ा: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में एक ही सेंटर से पकड़े गए 8 मुन्नाभाई
ब्यूरो
Posted no : 24/02/2026
हरिद्वार।
उत्तराखंड के बोर्ड परीक्षाओं के दौरान हरिद्वार में एक ही एग्जाम सेंटर से 8 मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। यहां मंगलवार को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड का मिलान किया गया तो पाया कि 8 छात्रों की जगह दूसरे बच्चे परीक्षा देने पहुंचे हुए हैं। फर्जीवाड़ा कर एग्जाम देने पहुंचे इन 8 मुन्ना भाइयों में चार लड़कियां भी शामिल है। एक ही एग्जाम सेंटर से 8 नकलची जाने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एक एग्जाम सेंटर से 8 मुन्ना भाई मिलने पर इसमें किसी गिरोह के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
