हरिद्वार।
श्यामपुर थाना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर दो नशा तस्करों को पकड़ा किया है। पकड़े गए नशा तस्करों के पास से पुलिस को 170 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए माल की बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपी आजाद और संगीत देहरादून के रहने वाले हैं। एसटीएफ को नशा तस्करों के नशे की खेप के साथ श्यामपुर क्षेत्र से गुजरने की खबर मिली थी। जिसके बाद हरिद्वार पुलिस और एसटीएफ ने कार्रवाई कर नशे के सौदागरों को दबोच लिया। श्यामपुर थाना इंचार्ज नितेश शर्मा की जानकारी दी कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *