रक्षाबंधन की सौगात: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में दो दिन मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं

रक्षाबंधन की सौगात: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में दो दिन मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं

ब्यूरो

Posted no : 27/08/2026

हरिद्वार।
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार रोडवेज की ओर से बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था की गई है। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से इस बार भी महिला यात्रियों के लिए निशुल्क यात्रा की सौगात दी गई है। 28 और 29 अगस्त को महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बिना टिकट खरीदे यात्रा कर सकेंगी। वहीं यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार रोडवेज प्रबंधन की ओर से बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाने की व्यवस्था की गई है।

सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा ने जानकारी दी की हरिद्वार से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई बस अड्डे के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। बस अड्डे पर भारी भीड़ भाड़ के चलते यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि उत्तराखंड और यूपी सरकार की ओर से महिला यात्रियों के लिए फ्री यात्रा की सौगात को महिलाओं के द्वारा अच्छा कदम बताया जा रहा है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *