हरिद्वार में आधुनिक ‘आधार सेवा केंद्र’ का उद्घाटन, अब बायोमेट्रिक अपडेट के लिए नहीं जाना पड़ेगा देहरादून

हरिद्वार में आधुनिक ‘आधार सेवा केंद्र’ का उद्घाटन, अब बायोमेट्रिक अपडेट के लिए नहीं जाना पड़ेगा देहरादून

ब्यूरो

Posted no : 03/09/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार जिले के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने शहर में अत्याधुनिक ‘आधार सेवा केंद्र’ की शुरुआत की है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया और स्वयं अपना आधार अपडेट कराकर इस सेवा की शुरुआत की। ​इस केंद्र के खुलने से अब हरिद्वार, रुड़की, लक्सर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, पता संशोधन और मोबाइल नंबर लिंक कराने जैसे कार्यों के लिए देहरादून नहीं जाना पड़ेगा।

​कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का मेंडेटरी बायोमैट्रिक अपडेट समय पर अवश्य कराएं, जो विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्कूल प्रवेश के लिए जरूरी है। यूआईडीएआई द्वारा ये सुविधा 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह निःशुल्क दी जा रही है। ​आठ आधुनिक संचालन किटों से लैस ये केंद्र दिव्यांग अनुकूल सुविधाओं के साथ सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन संचालित रहेगा।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *