जिलाधिकारी ने किया सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली
ब्यूरो
Posted no : 02/09/2026
हरिद्वार।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या नंबर 3 और कनखल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या नंबर18 कनखल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया, पढ़ाई का स्तर आंका और मिड-डे मील की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मध्याह्न भोजन में हरी सब्जियां शामिल की जाएं और भोजन के मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिसर, कक्षाओं और शौचालयों की नियमित सफाई के भी कड़े निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पुरानी इमारतों की मरम्मत के लिए सीएसआर फंड से कार्ययोजना बनाने और अभिभावकों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
