बुरी खबर। गाड़ी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत

ब्यूरो
Posted no : 17/11/2023

हादसा उस वक्त हुआ जब 10 सवारी से भरा मैक्स वाहन पटलोट से हल्द्वानी जा रहा था। छिड़खान पहुंचने पर मैक्स गहरी खाई में जा गिरी।
नैनीताल।
शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड में एक दुखद हादसा हो गया यहां नैनीताल जिले के छिड़ाखान में एक वाहन खाई में जा गिरा। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे। घायलों को हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है जब पटलोट से हल्द्वानी जा रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को निकाला गया, वहीं घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।