हरिद्वार।

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार जिले में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 16 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत जिले की सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में आमजन को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पूरी होने के बाद प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए 181 मशीनें चिन्हित की गई हैं। इनमें से 23 बैलेट यूनिट, 23 कंट्रोल यूनिट और 23 वीवीपैट को राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अलग स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।

मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन के माध्यम से गांवों, मोहल्लों और मतदान केंद्रों तक जागरूकता अभियान पहुंचाया जाएगा।

यह अभियान चुनाव कार्यक्रम की घोषणा तक जारी रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अभियान में भाग लेकर ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझने और आगामी चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed