हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के मौक़े पर आयोजित गंगा स्नान पर्व सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान हर की पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड समेत शहर के तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर करीब 39 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

स्नान पर्व के लिए सुबह चार बजे से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

स्नान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 36 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और रूट डायवर्जन लागू किया गया था। प्रशासन की व्यवस्थाओं के बीच स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed