गड़बड़ी कर रहे मदरसों पर एक्शन, डीएम ने 23 मदरसों की फंडिंग रोकी

गड़बड़ी कर रहे मदरसों पर एक्शन, डीएम ने 23 मदरसों की फंडिंग रोकी

ब्यूरो

Posted no : 08/05/2026

हरिद्वार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद हरिद्वार प्रशासन ने अनियमितताएं बरत रहे मदरसों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद गड़बड़ सामने आने पर डीएम मयूर दीक्षित ने 23 मदरसों की सरकारी सहायता पर रोक लगा दी है। डीएम ने मदरसों की मॉनिटरिंग और जांच के लिए अधिकारियों को कमेटी बनाई थी। ​जांच के दौरान मदरसों में छात्रों की फर्जी संख्या और मिड-डे मील योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ियां पाई गईं। प्रशासन की इस सख्ती का असर ये हुआ कि 10 संदिग्ध मदरसा संचालकों ने कार्रवाई के डर से खुद ही संस्थान बंद करने का नोटिस प्रशासन को सौंप दिया है। डीएम का कहना है कि जिले में संचालित सभी मदरसों की गहनता से जांच कराई जा रही है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *