माया देवी मंदिर से रवाना हुआ चारधाम यात्रियों का पहला जत्था

माया देवी मंदिर से रवाना हुआ चारधाम यात्रियों का पहला जत्था

ब्यूरो

Posted no : 18/04/2026

हरिद्वार।
चार धाम के कपाट खुलने से पहले धर्मनगरी हरिद्वार से चार धाम यात्रियों की रवानगी की शुरू हो गई है। शनिवार सुबह मायादेवी मंदिर पार्किंग से सैकड़ो चार धाम यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। यहां पूजा पाठ कर पूरे विधि विधान के साथ ट्रैवल कारोबारियों ने चार धाम यात्रियों के पहले दल को रवाना किया। दूसरे राज्यों से आए चार धाम यात्री पूरे उत्साह और उमंग के साथ जय कारें लगाते हुए चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुए।

इस दौरान पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। हरिद्वार के ट्रैवल कारोबारियों ने संतोष जताते हुए कहा कि इस बार सरकार की ओर से चार धाम के रजिस्ट्रेशन की सीमित संख्या को हटा दिया है, इसलिए इस बार यात्रा में कोई भी अव्यवस्था नहीं होगी। वहीं दूर-दूर से आए चार धाम यात्रा के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालु भी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *