हरिद्वार में नगर निगम क्षेत्र से बाहर होंगी मीट की दुकानें, प्रस्ताव पास
ब्यूरो
Posted no : 06/04/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार के नगर निगम क्षेत्र में अब मीट की दुकानें नहीं चल पाऊंगी। ज्वालापुर क्षेत्र में चल रहीं कई मीट शॉप को निगम क्षेत्र से बाहर करने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। सोमवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हुई नगर निगम बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव के पेश किए जाने के दौरान काफी हंगामा हुआ। प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद कांग्रेस के पार्षदों ने इस पर विरोध जताया। हालांकि भाजपा पार्षदों में बहुमत से प्रस्ताव को पास करवा दिया।मेयर किरन जैसल का कहना है कि ज्वालापुर क्षेत्र में कच्चे मीट की दुकानों को बंद कर सराय में शिफ्ट कराया जाएगा। जबकि रेस्टोरेंट और ढाबों में मीट परोसने वालों पर भी आने वाले समय में विचार होगा।
