हरियाणा से हरिद्वार पहुंची अवैध शराब की खेप, आबकारी विभाग ने महिला समेत दो तस्कर दबोचे

हरियाणा से हरिद्वार पहुंची अवैध शराब की खेप, आबकारी विभाग ने महिला समेत दो तस्कर दबोचे

ब्यूरो

Posted no : 05/04/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। सुबह करीब 4 बजे चमगादड़ टापू पार्किंग में छापेमारी करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने एक कार से अंग्रेजी शराब की 45 पेटी बरामद की है। ये शराब हरियाणा से लाई गई थी। छापेमारी के दौरान कार दो शराब तस्कर भी पकड़ में आए हैं। जिसमें एक महिला शामिल है। पकड़ा गया आरोपी अक्षय हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है, जबकि गीतिका दिल्ली की रहने वाली है।

जांच के दौरान आबकारी विभाग की टीम को कार से फर्जी नंबर प्लेट भी मिली है। एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अवैध शराब की तस्करी कितने बड़े पैमाने पर की जा रही है। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *