गंगा में डूबे युवक का शव 10 दिन बाद पथरी पावर हाउस से बरामद हुआ
ब्यूरो
Posted no : 23/03/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में गंगा में डूब कर लापता हुए युवक का शव बरामद हो गया है। जल पुलिस ने बहादराबाद स्थित पथरी पावर हाउस के पास से शव को गंग नहर से निकाला। 14 मार्च की रात 27 साल का उत्सव जोहरी गंगा में नहाते हुए डूब कर लापता हो गया था, इसके बाद पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया हालांकि लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिला था। गाज़ियाबाद का रहने वाला उत्सव अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार आया था और सभी दोस्त हर की पैड़ी के पास सुभाष घाट पर गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान रेलिंग से पैर फिसलने के कारण उत्सव जौहरी गहरे पानी में डूब कर लापता हो गया था। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
