अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, बाल-बाल बच्चे दो कार सवार

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, बाल-बाल बच्चे दो कार सवार

ब्यूरो

Posted no : 21/03/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया। यहां हाईवे से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अचानक एक सूखी नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में 2 लोग सवार थे। हाईवे पर जानवर को बचाने के दौरान कार नियंत्रण से बाहर हो गई। कार सवार दोनों लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। हादसे की सूचना पर बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एनएचएआई की क्रेन से कार को बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बहादराबाद थाना इंचार्ज विजय सिंह ने जानकारी दी कि कार सवार लोग फरीदाबाद से हरिद्वार की ओर आ रहे थे। जिस वक्त हादसा हुआ कार को महिला चला रही थी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *