उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 नए कैबिनेट मंत्री बने
ब्यूरो
Posted no : 20/03/2026
देहरादून।
उत्तराखंड सरकार में बहु प्रतीक्षित कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सिफारिश पर राज्यपाल ने पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी एवं सौरभ बहुगुणा, सांसद महेन्द्र भट्ट और नरेश बंसल सहित अनेक नेता और सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।
