होली खेलने के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, खूब चले लाठी डंडे और पत्थर, कई घायल
ब्यूरो
Posted no : 04/03/2026
हरिद्वार।
पथरी थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर कुंडी गांव में होली के जश्न के दौरान बवाल हो गया। यहां एक ही गांव के दो पक्ष मामूली बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे और पत्थर चलने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग एक दूसरे पर लाठी डंडों से वार करते हुए नजर आ रहे हैं। झगड़ रहे लोगों में महिलाएं भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के ही कुछ युवक बाइक से पटाखे फोड़ते हुए यहां से गुजरे थे। जिसको लेकर कहा सुनी हुई और उसके बाद झगड़े ने हिंसा का रूप ले लिया। झगड़े में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। आरोपियों की पहचान के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
