संत मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पहुंचेंगे कई वीवीआईपी, तैयारी जोरों पर

संत मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पहुंचेंगे कई वीवीआईपी, तैयारी जोरों पर

ब्यूरो

Posted no : 02/02/2026

हरिद्वार।
इस सप्ताह धर्मनगरी हरिद्वार में कई राजनीतिक और आध्यात्मिक हस्तियों का जमावड़ा लगने जा रहा है। भारत माता मंदिर के संस्थापक और जाने-माने संत रहे स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के समाधि स्थल पर उनकी मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कई राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री समेत तमाम दिग्गज साधु संत और आध्यात्मिक हस्तियां शामिल होंगी। 4, 5 और 6 फरवरी को भूपतवाला स्थित समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में देश और विदेश से आए कई सनातनी धर्मावलंबी भी शामिल होंगे। आश्रम के मौजूदा अध्यक्ष और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *