RSS के शताब्दी समारोह के मौके पर, हर की पैड़ी पर आयोजित होगा हिंदू सम्मेलन

RSS के शताब्दी समारोह के मौके पर, हर की पैड़ी पर आयोजित होगा हिंदू सम्मेलन

ब्यूरो

Posted no : 20/01/2026

हरिद्वार।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी समारोह पर हरिद्वार में हर की पैड़ी पर भी हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मां गंगा हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन में आरएसएस के पदाधिकारी और साधु संत शामिल होंगे। हर की पैड़ी के संजय पुल के पास 25 जनवरी को इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। 25 जनवरी को आरएसएस की स्थापना के शताब्दी समारोह पर देश भर में कई जगहों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने जानकारी दी की इसी के तहत हर की पैड़ी पर भी सम्मेलन का आयोजन होगा। आपको बता दें कि गैर हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग के बाद हर की पैड़ी काफी चर्चाओं में है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *