मौनी अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए हर की पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मौनी अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए हर की पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ब्यूरो

Posted no : 18/01/2026

हरिद्वार।
आज मौनी अमावस्या है। मौनी अमावस्या के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह 4 बजे से ही हर की पैड़ी पर पहुंचकर श्रद्धालु गंगा में पावन डुबकी लगा रहे हैं। और सभी गंगा घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजते हुए नजर आ रहे हैं। मौनी अमावस्या पर मौन रहकर गंगा में स्नान करने साथ ही अन्न, वस्त्र और तिल दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए श्रद्धालु दूर-दूर से हरिद्वार पहुंचकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *