विजिलेंस रेड, 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया डीएसओ और उसके सहयोगी

विजिलेंस रेड, 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया डीएसओ और उसके सहयोगी

ब्यूरो

Posted no : 17/01/2026

हरिद्वार।
विजिलेंस की टीम ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन किया है। महज़ 3 महीने पहले चार्ज संभालने वाले जिला आपूर्ति अधिकारी यानी डीएसओ को विजिलेंस ने 50 हज़ार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार देर शाम जिला आपूर्ति ऑफिस में छापा मार कर डीएसओ श्याम आर्य और उसके एक सहयोगी गौरव शर्मा को घूस के साथ पकड़ा। ये रकम लक्सर क्षेत्र के एक राशन डीलर से राशन की दुकान अटैच करने की एवज में ली गई थी। जिला आपूर्ति विभाग पर पहले भी भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगते रहे हैं। डीएसओ श्याम आर्य को यहां चार्ज संभाले अभी 3 महीने से भी कम का समय हुआ था। आपको बता दें कि विजिलेंस की टीम ने हाल ही में हरिद्वार में खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ को भी घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *