हर की पैड़ी पर गैर हिंदुओं की एंट्री बैन को लेकर क्यों लगे चेतावनी के बोर्ड

हर की पैड़ी पर गैर हिंदुओं की एंट्री बैन को लेकर क्यों लगे चेतावनी के बोर्ड

ब्यूरो

Posted no : 16/01/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में कुंभ क्षेत्र में गैरहिंदुओं की एंट्री बैन किए जाने की मांग के बीच हरकी पैड़ी पर चेतावनी के बोर्ड लगाए गए हैं। जिसमें हर की पैड़ी पर ‘अहिंदू प्रवेश निषेध क्षेत्र’ यानी गैर हिंदू की एंट्री पर रोक की चेतावनी लिखी गई है। शुक्रवार सुबह हर की पैड़ी की व्यवस्था संभालने वाली संस्था गंगा सभा की ओर से ब्रह्म कुंड और उसके आसपास ये बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्ड गंगा के नाम से नहीं बल्कि म्युनिसिपालिटी बायोलॉज के हवाले से लगाए गए हैं। दरअसल बीते मंगलवार को दो युवक अरबी शेख की पोशाक में हर की पैड़ी पर घूमते हुए नजर आए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम का कहना है कि पहले से मौजूद नियमों के तहत चेतावनी के बोर्ड लगाए गए हैं। ताकि लोग हर की पैड़ी क्षेत्र में प्रवेश के नियमों को लेकर जागरूक हो सकें।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *