हरिद्वार।
नए साल के पहले दिन धर्मनगरी हरिद्वार में भी खास रौनक देखने के लिए मिल रही है। यहां हर की पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर लोग साल के पहले दिन गंगा में डुबकी लगा रहे हैं, वहीं प्रसिद्ध मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। नए साल का शुभारंभ लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर कर रहे हैं साथ ही भगवान से सभी के लिए नए साल के शुभ होने की कामना भी कर रहे हैं। नए साल के पहले दिन हरकी पैड़ी की प्रातः कालीन आरती में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। दूर-दूर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि साल के पहले दिन हरिद्वार पहुंचकर उनके अंदर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *