घाट निर्माण के लिए हरे-भरे पेड़ों पर चल सकती है आरी, पर्यावरण प्रेमी कर रहे विरोध

घाट निर्माण के लिए हरे-भरे पेड़ों पर चल सकती है आरी, पर्यावरण प्रेमी कर रहे विरोध

ब्यूरो

Posted no : 29/11/2025

हरिद्वार।
हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए बनाए जा रहे गंगा घाटों के लिए सैकड़ो हरे-भरे पेड़ों पर आरी चलानी पड़ सकती है। यहां गंगनहर पर शंकराचार्य चौक से अमरापुर घाट तक उत्तराखंड सिंचाई विभाग के द्वारा कुंभ 2027 के लिए गंगा घाटों का निर्माण किया जा रहा है। गंग नहर से लगी हुई नहर पटरी पर लंबे समय से संरक्षित किए गए कई हरे भरे पेड़ भी इन गंगा घाटों की जद में आ रहे हैं। जिसके चलते इन पेड़ों को हटाना जरूरी हो गया है। पेड़ों को हटाए जाने की बात पर कई पर्यावरण प्रेमी इसका विरोध कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में कोशिश की जाती है कि कम से कम पेड़ों को हटाया जाए और संभव हो तो पेड़ो को ट्रांसलोकेट भी किया जाता है। मेला अधिकारी के मुताबिक उत्तराखंड सिंचाई विभाग इस पर काम कर रहा है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *