हरिद्वार।
लक्सर में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर बुलडोजर चलाया है। लक्सर तहसील क्षेत्र के नेहंदपुर सुठारी गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर बनी अवैध मजार को प्रशासन की ओर से हटाने का नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके मजार के निर्माण कर्ताओं ने उसको नहीं हटाया। जिसके बाद शनिवार सुबह दलबल के साथ पहुंची प्रशासन की टीम ने मजार को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। एसडीएम लक्सर की अगुवाई में हुई कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी रही। एसडीएम सौरभ असवाल ने जानकारी दी की मजार के निर्माण कर्ताओं को दो बार नोटिस देकर पर्याप्त समय दिया गया था। लेकिन मजार को नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने कानून के मुताबिक ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed