हरिद्वार।
हरिद्वार के जगजीतपुर में वन विभाग की टीम ने एक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया है। जगजीतपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में देर रात मगरमच्छ नजर आने से कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि गंगा से निकलकर मगरमच्छ ट्रीटमेंट प्लांट में दाखिल हो गया था।
