हरिद्वार।
हरिद्वार में जल्द आईएसबीटी बस स्टैंड बन सकता है। प्रशासन ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। हरिद्वार में बढ़ती भीड़ और तमाम मेलों के दौरान बस संचालन ठप हो जाने की समस्या को देखते हुए पिछले सप्ताह मेला अधिकारी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के बाद प्रशासन ने आईएसबीटी बस स्टैंड के लिए जमीन चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है। डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि जल्द इस योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि कुछ समय पहले भी हरिद्वार के मौजूदा बस स्टैंड को शिफ्ट कर आईएसबीटी बनाए जाने की चर्चा सामने आई थी। जिसका व्यापारियों ने मुखरता से विरोध किया था।
