हरिद्वार।
लक्सर में रोडवेज बस अड्डा बनकर तैयार हुए 4 साल का समय हो गया है। लेकिन यहां से हरिद्वार के अलावा किसी अन्य रूट के लिए बसों का संचालन नहीं हो रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र और दूसरे बिजनौर और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों के लिए लोगों को निजी वाहनों पर ही निर्भर होना पड़ रहा है। हजारों की तादाद में लोग लक्सर से रुड़की, मंगलौर, बिजनौर, पुरकाजी जैसे दूसरे स्टेशनों में आवाजाही करते हैं। ऐसे में रोडवेज बस सेवा उपलब्ध ना होने के चलते जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बसें ही नहीं चलेंगी तो बस अड्डे की क्या जरूरत है। वहीं हरिद्वार रोडवेज के एजीएम विशाल चंद्रा का कहना है कि रोडवेज बसें राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाई जाती हैं। लक्सर राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा नहीं है। इसलिए यहां से अन्य स्टेशनों के लिए बस सेवाएं संचालित नहीं की जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *