हरिद्वार।
हरिद्वार जिला प्रशासन स्टोन क्रशरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश मिलने के बाद कुल 48 स्टोन क्रेशर बंद कराए जाने हैं। जिला प्रशासन ने अभी तक 30 से ज्यादा स्टोन क्रशरों को सील कर दिया है। एडीएम के नेतृत्व में पहुंच रही प्रशासन की टीम क्रशरों की मशीनों और गेट पर सील लगाकर बिजली के कनेक्शन भी काट रही है। डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि तीन दिनों में कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट हाई कोर्ट को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि हरिद्वार की संस्था मातृ सदन की याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट ने हरिद्वार के 48 स्टोन क्रशरों को बंद कराए जाने का सख्त फैसला सुनाया है।

इन 48 स्टोन क्रशरों पर लगना है ताला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *