हरिद्वार।
हरिद्वार में बृहस्पतिवार को कांवड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरिद्वार में मौजूदगी के दौरान कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हर की पैड़ी से लेकर हाइवे तक हेलीकॉप्टर ने कांवड़ियों पर जमकर फूल बरसाए। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होती देख हर की पैड़ी पर मौजूद हजारों कावड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सरकार के द्वारा भव्य स्वागत और मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर दूर-दूर से हरिद्वार पहुंचे शिवभक्त भी गदगद नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शिवभक्त कांवड़िए अच्छा अनुभव लेकर जाएं उसके लिए सरकार हर संभव कोशिश में जुटी हुई है।
