हरिद्वार।
गैंडीखाता क्षेत्र में चल रहे अवैध मदरसों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर पहुंची प्रशासन की टीम ने तीन मदरसों को सील कर दिया है। श्यामपुर थाना क्षेत्र के गैंडीखाता की गुर्जर बस्ती में तीन मदरसे 1-कासमिया दावत उल उलूम,2-इमदादिया दारूल उलूम, 3-जामिया इस्लामिया गुजरान अवैध रूप से चल रहे थे। ये मदरसे मदरसा बोर्ड के तहत रजिस्टर्ड नहीं थे।
एसडीएम जितेंद्र कुमार का कहना है कि प्रशासन की ओर से इन मदरसा संचालकों को नोटिस भी भेजा गया था। लेकिन कोई जवाब ना दिए जाने पर प्रशासन ने एक्शन करते हुए मदरसों को सील कर दिया है। हरिद्वार जिले में अब तक 85 से ज्यादा मदरसे सील किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में संचालित किया जा रहे अवैध मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
