हरिद्वार।
हरिद्वार में सड़क पर चलते हुए एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर की है जहां हाईवे से गुजर रहा कबाड़ से भरा एक ट्रक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रक में भरे कबाड़ में आग धधकने लगी। इसके बाद ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को साइड में रोका और कूद कर अपनी जान बचाई।
आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके के पर पहुंची। हालांकि तब तक ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि आग अगर किसी संकरे रास्ते या रिहायशी इलाके में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
