हरिद्वार।
हिंदूवादी संगठन काली सेना के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप ने चार धाम यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। हरिद्वार स्थित शांभवी धाम आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना से उत्तराखंड सरकार को सबक लेना चाहिए और उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा में घोड़े खच्चर और दूसरे काम करने वाले मुस्लिम लोगों पर रोक लगनी चाहिए।
साथ ही घोड़ा खच्चर का कारोबार करने वाले लोगों का वेरिफिकेशन करने के बाद ही उन्हें काम करने देना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं आनंद स्वरूप ने चेतावनी भी दी कि अगर सरकार और कोर्ट ये व्यवस्था लागू नहीं करती है तो काली सेना के कार्यकर्ता ही कैंप लगाकर चार धाम यात्रा में व्यवसाय करने वाले लोगों का वेरिफिकेशन शुरू कर देंगे।
