हरिद्वार।
पूर्व विधायक की बेटी की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर के रहने वाले 28 वर्षीय राघव आनंद नाम के युवक की भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी के साथ 2018 में सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि आरोपी ने धोखे से उसकी कुछ फोटो ले ली और उन्हें एडिट कर अश्लील फोटो बना दी। अब आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रहा है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।
