हरिद्वार।
पतंजलि विश्वविद्यालय में चल रहा तीन दिवसीय शास्त्रोतोत्सव कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। आयोजन के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की। तीन दिवसीय शास्त्रोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी और देशभर के 12 संस्कृत विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के 1 हज़ार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने शास्त्रों का पठन-पाठन किया और उनके बीच कई प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित कराई गई। संस्कृत स्पर्धा में इनाम पाने वाले छात्र और छात्राओं को मुख्यमंत्री के हाथों इनाम दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम शानदार रहा। ये सभी संस्कृत के विद्वान हमारी महान संस्कृति को आगे ले जाने का काम करेंगे।

उत्तराखंड में नहीं रहेगा किसी तरह का अतिक्रमण

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश के कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। सरकार के पूरे होने जा रहे 3 साल के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कई नए काम हुए हैं। हमने यूसीसी सख्त भू कानून, सख्त नकल विरोधी कानून, जैसे कई महत्वपूर्ण कानून बनाए हैं।

जो आने वाले समय में प्रदेश की मूल छवि को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होंगे। प्रदेश भर में अवैध मदरसों पर की जा रही कार्रवाई के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अवैध मदरसे और अवैध अतिक्रमण जैसी कोई चीज नहीं रहेगी। ये हमारा विकल्प रहित संकल्प है। और हम इसे पूरा करके रहेंगे। विपक्ष सिर्फ विरोध करने के लिए बयान बाजी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *