हरिद्वार।
पथरी थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। यहां पथरी थाना क्षेत्र के जट बहादुरपुर गांव के दो पक्षों में लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। देर रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी जिसमें राजन नाम के युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। जिसके लिए पीएसी की तैनाती की गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है। जो भी लोग इसमें शामिल है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *