देहरादून।
उत्तराखंड के शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल भावुक भी नजर आए। बजट क्षेत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने भाषण देते हुए पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के लिए अपशब्द बोल दिए थे। जिसके बाद से उत्तराखंड में पहाड़ और मैदान का मुद्दा गरमा गया था। साथ ही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कई जगह विरोध किया जा रहा था। प्रेमचंद अग्रवाल को लेकर भाजपा भी असहज नजर आ रही थी। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इसी के तहत प्रेमचंद अग्रवाल से इस्तीफा ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *