हरिद्वार।
खड़खड़ी श्मशान घाट पर किन्नरों ने मसान की होली खेली। जिसमें किन्नरों ने चिता की राख रंग गुलाल की तरह एक दूसरे को लगाई। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भवानी माता अन्य कई किन्नरों के साथ शोभा यात्रा निकालकर श्मशान घाट पहुंची, और यहां विशेष पूजा करने के बाद सभी ने मसान की होली खेली। महामंडलेश्वर भवानी माता का कहना है कि आम गृहस्थ लोग घरों में गुलाल से होली खेलते हैं। लेकिन पुराणों में किन्नरों का शमशान में होली खेलने का वर्णन है। पिछले कुछ सालों में ये परंपरा विलुप्ति की कगार पर थी, लेकिन अब फिर इस परंपरा को पुनर्जीवित किया जा रहा है। किन्नरों को श्मशान घाट में चिता की राख से होली खेलते देखकर लोग अचरज में पड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *