हरिद्वार।
हरिद्वार में एक एंबुलेंस में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना शांतरशाह पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित स्वामी रामदेव के पतंजलि योगपीठ की है। जहां मंगलवार रात गेट से बाहर निकल रही मिनी एम्बुलेंस ने अचानक आग लग गई। एंबुलेंस ड्राइवर ने मौके के कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते एम्बुलेंस आग को गोला बन गई। आग की लपटों को बुझाने के लिए योगपीठ के कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया हालांकि तब तक गाड़ी जल कर राख हो चुकी थी।
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले आग पर पा लिया गया। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही ही।
