हरिद्वार।
पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के मामले में कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल कर दी गई है। चैंपियन पर नरमी दिखाते हुए पुलिस ने बीएनएस की धारा 110 यानी गैर इरादतन हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में चार्ज शीट दाखिल की है। बृहस्पतिवार को मामले की सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला अस्पताल में भर्ती चैंपियन व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट में पेश होने पहुंचे। चैंपियन के वकील प्रवीण तोमर के मुताबिक शुक्रवार को जमानत की अर्जी दाखिल की जाएगी। शुक्रवार को चैंपियन को कोर्ट से राहत मिल सकती है। 

आपको बता दें कि 26 जनवरी को चैंपियन और उनके समर्थकों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित ऑफिस पर फायरिंग की थी। जिसके बाद 27 जनवरी को चैंपियन की गिरफ्तारी कर उन्हें रोशनाबाद जेल भेजा गया था। 20 दिन जेल में रहने के बाद चैंपियन की तबीयत खराब हो गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *