हरिद्वार।
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम है। धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। यहां दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 4 बजे से भक्तों की कतारें लगी हुई है। दूर-दूर से पहुंच रहे भक्त कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दक्षेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। इस मंदिर को भगवान शिव की ससुराल कहा जाता है। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर नजर मंदिर परिसर में पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान के भक्त उत्साहित है और पूरा मंदिर बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *