पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम


ब्यूरो
Posted no : 19/02/2025
दिल्ली।
दिल्ली के सीएम पर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। देर शाम दिल्ली के भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हुई विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले भाजपा सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बना चुकी है। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता पहली बार शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। इससे पहले वे तीन बार पार्षद रह चुकी हैं।
रेखा गुप्ता मौजूदा समय में हुए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के बड़े नेताओं ने रेखा गुप्ता को बधाई दी है। भाजपा कार्यालय से निकलकर रेखा गुप्ता एलजी हाउस सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पहुंची।