हरिद्वार।
जिला अस्पताल में कार्यरत संविदा डॉक्टर के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट के बाद डॉक्टर गोपाल गुप्ता की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्यारोपियों की धर पकड़ के दौरान मंगलवार देर रात पुलिस की तीन बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है।

पुलिस के मुताबिक 30 जनवरी को सहारनपुर जिले के रहने वाले तीन युवकों ने डॉक्टर गोपाल गुप्ता की बाइक, कैश और घड़ी लूटने के बाद उनका गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को बहादराबाद थाना क्षेत्र में गंग नहर के पास फेंक दिया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तीन लोगों का मृतक डॉक्टर के पास आना पाया था। हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *