हरिद्वार।
खानपुर के विधायक उमेश कुमार के ऑफिस में फायरिंग करने के आरोप में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक रियासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद प्रणब सिंह और उनके चार सहयोगियों को रोशनाबाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत अर्जी खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने विधायक उमेश कुमार को भी कोर्ट में पेश किया। हालांकि कोर्ट ने उमेश कुमार को जमानत दे दी है।

जमानत पर रिहा होकर बाहर निकले विधायक उमेश कुमार ने न्यायालय का धन्यवाद देते हुए कहा कि सत्य की जीत हुई है। उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। गौरतलब है कि खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने कुछ समर्थकों के साथ रुड़की स्थित उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *