हरिद्वार।
नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन चुनाव प्रचार के लिए हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉरिडोर को लेकर बड़ा बयान दिया। कांग्रेस के द्वारा कॉरिडोर को लगातार चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ लोगों को भरमाने और प्रोपेगेंडा की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के लोग जनता के बीच जाकर मलिन बस्तियों को हटाने और हर की पैड़ी कॉरिडोर योजना में लोगों को उजाड़ने का भ्रम फैला रहे हैं। जबकि हम किसी को उजाड़ने में विश्वास नहीं रखते हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश में पर्यटन को बढ़ाना और इन स्थानों की विरासत को बनाए रखने के लिए कॉरिडोर बनाया जा रहा है। कांग्रेस हर जगह झूठ की राजनीति कर रही है।

मंगलवार को हरिद्वार के तुलसी चौक से हर की पैड़ी तक रोड शो निकाला गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की मेयर प्रत्याशी किरन जैसल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री के साथ सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, बीजेपी के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल समेत तमाम भाजपा नेता रोड शो में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *