हरिद्वार।
38 वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय खेल के शुभंकर (मौली) और मशाल (टार्च) के हरिद्वार जनपद पहुँचने पर स्वागत के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से मशाल रैली का आयोजन किया गया। मशाल रैली का शुभारम्भ डीएम कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, सीडीओ आकांक्षा कोण्डे, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग ने किया। मशाल रैली देव संस्कृति विश्वविद्यालय से शांतिकुंज होते हुए भूपतवाला से खडखड़ी होते हुए शिवमूर्ति चौक, बस स्टेशन से रानीपुर मोड़ होते हुए नेहरू युवा केन्द्र भगतसिंह चौक में समाप्त हुई।

इस दौरान विद्यालयों के छात्र छात्राओं और विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों द्वारा फूल बरसाकर मशाल और शुभंकर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अजयवीर सिंह, सीओ सिटी जुही मनराल, राकेश रावत सी०ओ०यातायात, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, छात्र-छात्रायें, डा नरेश चौधरी, प्रोफेसर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज हरिद्वार, महेश जोशी कोषाध्यक्ष उत्तरांचल ओलम्पिक संघ, चेतन जोशी सचिव उत्तराखण्ड कबड्‌डी संघ, विशाल गर्ग अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *